CBC क्या होता हैं,CBC full form,CBC full form in hindi.
CBC का फुल फॉर्म ? CBC ब्लड टेस्ट क्या होता है? और ये क्यू जरूरी होता है?
हेलौ दोस्तों, आपको तो पता ही है आजकल बीमारिया इतनी बढ़ गई है की लोग परेशान हो जाते है इन बिमारियो का टेस्ट कराते-कराते ।
और डॉक्टर आजकल एक बिमारी बता दो तो इतने सारे टेस्ट लिख देते है कुछ समझ नही आता की क्या टेस्ट किसके लिये है क्यू जरूरी है।
आज हम आपको अपने आर्टिकल मे उन्ही टेस्ट मे से एक टेस्ट के बारे में बतायेंगे ।
जिसका नाम CBC है इसका फुल फॉर्म क्या होता है इसे क्यू कराते है और क्यू जरूरी है।
ये सब बतायेंगे ।
फुल फॉर्म ऑफ़ CBC?
CBC का फुल फॉर्म है complete blood count.
तो दोस्तों इसको कही-कही पर हेमोग्राम और FBC भी बोला जाता है तो आप क्न्फयूस मत होना।

CBC क्या होता है?
जब भी डॉक्टर आपके एक बिमारी बताने पर आपके पृस्क्रिपशन पर CBC लिखते है तो आपके दिमाग मे भी आया होगा की ये CBC क्या होता है ।
CBC टेस्ट एक ब्लड टेस्ट है इसे कराने के लिये हमें अपने ब्लड का सैंपल देना होता है।
हमारा ब्लड कई कमपॉनेंट से बना होता, जिनके सबके अलग-अलग नॉर्मल वेल्यू होती है।
और जब हमे कोई भी बिमारी होती है तो इनकी वेल्यू मे बढोतरी और कमी को देखने के लिये ही CBC किया जाता है।
ब्लड का कंपोज़ीशन क्या-क्या होते है?
जैसे की हमने आपको बताया की इनकी अलग अलग वेल्यू होता है जैसे-
RBC- 50 से 60 लाख सेल्स/माइक्रो लिटर।
PLATELET- 1.5 से 4.5 लाख सेल्स/माइक्रो लिटर।
WBC(डेफेंडींग सेल्स)- 4,500 से 10,000 सेल्स/माइक्रो लिटर।
जब भी कोई बिमारी होती है तो उस टाईम मे ये होता है की जो RBC होता है वो कम हो जाता है और प्लेटलेट भी साथ मे कम हो जाता है।
पर जो यहा पर WBC सेल्स वो बढ़ जाता है।
अब यहा पर WBC इसलिये बढ़ जाता है क्यूंकि हमारी बॉडी मे जो बिमारी या इन्फेक्शन घुस गया है उससे WBC लडती रह्ती है ताकि शरीर से जो बिमारी या इन्फेक्शन घुस गया है उसके अगेंस्ट काम करती है यानी की उन्हे रोकती है।
इससे ये पता चलता है की बॉडी हमारे लिये काम कर रही है।
RBC कम होता है क्यूंकि इन्फेक्शन का इसमे प्रभाव पढ़ता है।
CBC टेस्ट से किन बिमारियों का पता चलता है?
वैसे दोस्तों CBC टेस्ट से लगभग हर बिमारी का शूरवाती चरण पता चल जाता है।
जैसे-
• इन्फेक्शन- जैसे शरीर मे किसी भी तरह का इन्फेक्शन हो गया है।
• सूजन- शरीर मे कोई भी सूजन है।
• अनिमिया- शरीर मे खुन की कमी हो गई है।
• कैंसर- कैंसर मे स्पैशली ब्लड कैंसर है जिसे लुकेमीया बोलते है।
• ऑटो इमूयून कंडीशन- ये बिमारी वो होती है जिसमे हमारी खुद की इंमूयून सिस्टम हमारी ही बॉडी के अगेंस्ट बिमारी पैदा करने लग जाती है जैसे – अर्थराईटिस आदि।
• बोन मेरॉ फैलियर- जैसे हमारा बोन मेरॉ सही से काम नही कर रहा है मतलब ऐसे कंडीशन मे शरीर मे जो सेल्स होते है जैसे RBC,WBC और प्लेटलेट काम नही करते जिसके कारण बहुत सी गम्भीर बिमारी हो जाती है ।
CBC टेस्ट कब कराना चाहिये?
CBC टेस्ट हमे डॉक्टर लिख कर देते है की ये CBC टेस्ट कराना पड़ेगा जब हम डॉक्टर को अपने कमजोरी, थकान बूखार, जैसे लक्षण उन्हे बताते है।
या इन्फेक्शन, सूजन जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर हमको सुझाव देते है।
CBC टेस्ट कहा जाए की हमारी पूरे शरीर के स्टेटस जानने के लिये किया जाता है।
और ये बहुत जरूरी टेस्ट होता है हमारे शरीर के लिए ।